आज से शुरू हुई ऑनलाइन स्वगणना: मोबाइल और कंप्यूटर से खुद भर सकेंगे जनगणना फॉर्म, 21 मई तक घर बैठे होगी स्वगणना

गोरखपुर|07 मई 2026
 मोबाइल और कंप्यूटर से खुद भर सकेंगे जनगणना फॉर्म, 21 मई तक घर बैठे होगी स्वगणना

जिले में जनगणना 2027 की तैयारी अब डिजिटल मोड में शुरू हो गई है। गुरुवार से लोग मोबाइल और कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। सरकार का दावा है कि इससे समय बचेगा और प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी होगी।

स्वगणना की प्रक्रिया सात मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेगी। इस दौरान लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे। जो लोग पहले से ऑनलाइन जानकारी भर चुके होंगे, उन्हें सिर्फ यूनिक आईडी दिखानी होगी।

ऐसे होगी ऑनलाइन स्वगणना

लोगों को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सरकारी पोर्टल खोलना होगा। इसके बाद OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन होगा। फॉर्म में परिवार से जुड़े कुल 34 सवालों के जवाब भरने होंगे। जानकारी सबमिट करने के बाद एक यूनिक आईडी मिलेगी। इसी आईडी के आधार पर बाद में प्रगणक सत्यापन करेंगे।

12 हजार कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

जिले में जनगणना के लिए करीब 12 हजार कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई है। पांच तहसीलों, नगर निगम के पांच जोन और 11 अन्य नगर निकायों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अब प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना करेंगे।

फरवरी 2027 में होगा दूसरा चरण

प्रशासन के मुताबिक जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 में शुरू होगा। इस दौरान जनसंख्या से जुड़े विस्तृत आंकड़े जुटाए जाएंगे।

लोगों को जागरूक करेगा प्रशासन

विनीत कुमार सिंह ने बताया कि सात से 21 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करेंगे। प्रशासन का कहना है कि सही जानकारी देना बेहद जरूरी है, क्योंकि इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की सरकारी योजनाएं तय होती हैं।

नव्य जागरण

पूरी खबर पढ़ें ऐप पर

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR कोड
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंGET IT ON Google Play

अधूरा नहीं! पूरी खबर पढ़ें नव्य जागरण ऐप पर

ताजा खबरें, लोकल अपडेट और ब्रेकिंग अलर्ट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।